फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होटल मालिक पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

होटल मालिक पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
होटल मालिक पर तीन करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
रिप्पल फर्जावाड़ा
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड के एक होटल मालिक, उसके भतीजे समेत तीन के खिलाफ तीन करोड़ की धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दूसरे की जमीन को अपनी बता कर होटल मालिक ने तीन करोड़ का एग्रीमेंट कर डेढ़ करोड़ रुपये एडवांस में ले लिए। जमीन के अभिलेखों की तहसील से जांच कराने पर पता चला कि जमीन की मालिक महिला है।
विज्ञापन

रामगढ़ ब्लॉक के पास रहने वाले प्रापर्टी डीलर दीपक सिंह ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पारिवारिक संबंध जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी होटल मालिक गोपाल सिंह नेगी से है। 17 अप्रैल 2017 को गोपाल सिंह ने रामपुर रोड के पास 9180 वर्ग फीट जमीन के लिए तीन करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये का अनुबंध किया था। अनुबंध के आधार पर दीपक ने जमीन के लिए डेढ़ करोड़ रुपये एडवांस दे दिए। बाकी पैसे के लिए गोपाल की तरफ से मांग की गई लेकिन दीपक ने कहा कि रजिस्ट्री होेने पर शेष राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

शक होने पर दीपक ने खसरा नंबर-71 की जांच की तो पता चला कि जिस जमीन के लिए वह एग्रीमेंट करने के साथ एडवांस में राशि दे चुका है, वह तल्ला गोरखपुर की इंदिरा सिंह पत्नी ध्रुव नारायण सिंह की है। फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर प्रापर्टी डीलर ने पैसा मांगा तो आरोप है कि गोपाल ने टालमटोल करना शुरू किया। दीपक के अनुसार जब गोपाल के घर गए तो उसके भतीजे प्रदीप नेगी और उसके साथी कैलाश कुलियाल ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गोपाल सिंह, प्रदीप नेगी और कैलाश कुलियाल के खिलाफ 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे की जमीन को अपनी बता एग्रीमेंट करने और रुपये वापस न करने का आरोप
भतीजे समेत दो अन्य भी नामजद, गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप

दोनों है कारोबार में पार्टनर
हल्द्वानी। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार ने बताया कि होटल मालिक गोपाल नेगी और दीपक सिंह एक दूसरे के पार्टनर रहे हैं। दोनों प्रापर्टी का धंधा करते हैं। पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए दोनों पक्षों से साक्ष्यों को एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed