फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   असिस्टेंट कमिश्नर के फर्जी हस्ताक्षर करने में अधिवक्ता गिरफ्तार

असिस्टेंट कमिश्नर के फर्जी हस्ताक्षर करने में अधिवक्ता गिरफ्तार

Mon, 06 Aug 2018 02:22 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर के फर्जी हस्ताक्षर करने में अधिवक्ता गिरफ्तार
भवाली (नैनीताल)। चार लाख के सेल्स टैक्स रिकवरी नोटिस पर असिस्टेंट कमिश्नर के जाली हस्ताक्षर कर स्थगन आदेश बनाने के आरोप में पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सेल्स टैक्स ऑफिस की ओर से घोड़ाखाल निवासी रामकुमार झा और खैरना निवासी बहादुर सिंह को चार लाख का रिकवरी नोटिस दिया गया था। इस संबंध में दोनों अधिवक्ता राकेश तिवारी से मिले। आरोप है कि अधिवक्ता राकेश तिवारी ने स्थगन आदेश बनाकर दोनों को दिया था। उक्त स्थगन आदेश सेल्स टैक्स कार्यालय पहुंचा, जहां जांच में पाया गया कि अधिवक्ता ने सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र कुमार के हस्ताक्षर जाली है और ऐसा कोई दस्तावेज सेल्स टैक्स ऑफिस से जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में असिस्टेंट कमिश्नर धीरेंद्र कुमार ने 13 दिसंबर 2017 को भवाली थाने में राम कुमार झा और बहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दोनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि उक्त फर्जी स्थगन आदेश अधिवक्ता राकेश तिवारी बनाया था। जांच के बाद अधिवक्ता को जाली हस्ताक्षर और गबन के मामले में धारा 420, 467, 468, 471 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी राकेश तिवारी को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed