{"_id":"5adcf2d04f1c1b82028b5e0b","slug":"11524429520-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा को आधा किलोमीटर तक भैंस ने घसीटा मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए की छात्रा को आधा किलोमीटर तक भैंस ने घसीटा मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार के नकायल गांव में रविवार की शाम भैंस के गले की रस्सी बीए छात्रा के हाथ में फंस गई। भैंस ने छात्रा को आधा किलोमीटर तक घसीटकर लहूलुहान कर दिया। गांव वाले मदद को दौड़े मगर छात्रा को बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलने पर गांव गमगीन हो गया है।
नकायल गांव निवासी किसान धन सिंह बिष्ट की बेटी दीपा बिष्ट (19) एमबीपीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की शाम वह भैंस को पानी पिलाने के लिए गई थी। उसने खूंटे में बंधी भैंस की रस्सी हाथ में फंसा ली। खूंटे से छूटने पर भैंस भागने लगी। छात्रा चिल्लाने लगी मगर भैंस उसे घसीटती हुए खेतों की ओर भाग गई। लोगों ने भैंस का पीछा कर किसी प्रकार रस्सी को काटकर अलग किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दीपा तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। लोगों का कहना था कि दीपा पढ़ाई के साथ ही घर और खेती बाड़ी का सारा काम करती थी। गौलापार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दया किशन पांडे और ग्राम प्रधान ललित प्रसाद ने किसान की बेटी के मौत पर दुख जताया है।