{"_id":"5abbfe1a4f1c1bed298b46a8","slug":"11522269722-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर पर कॉर्बेट में ड्रोन उड़ाने पर 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर पर कॉर्बेट में ड्रोन उड़ाने पर 40 हजार का जुर्माना
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में कानपुर आईआईटी से आए प्रोफेसर को ड्रोन उड़ाते समय गश्ती दल ने पकड़कर 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि कोटद्वार रोड पर्वतीय सभा के पास मंगलवार शाम आईआईटी कानपुर के भू-विज्ञान के प्रोफेसर जावेद एन मलिक कॉर्बेट पार्क के जंगल में ड्रोन उड़ा रहे थे। कुछ देर बाद ड्रोन कही जंगल में गिर गया। इस पर वे खोजबीन करने लगे। गश्ती दल उन्हें पकड़कर मुख्यालय ले आई, उनके साथ 4 विद्यार्थी थे। प्रोफेसर पर 40 हजार रुपये का नकद जुर्माना लगाया गया।
बिजरानी के रेंज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि प्रोफेसर जावेद उक्त क्षेत्र में भूकंप के सर्वे की बात कर रहा था, लेकिन उनके पास कोई प्रमाण नहीं था।