फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज

वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर केस दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी बाईपास के लिए कोसी नदी पर बन रहे पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर अवैध खनन के आरोप में फंस गए। सोमवार रात वन विभाग की टीम ने छापा मारकर जेसीबी सहित चार डंपर पकड़कर सीज कर दिए, जबकि डंपर चालक एवं अन्य लोग वन विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। इससे पहले भी डीएफओ ने खुद छापा मारकर अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी को पकड़ा था। बार-बार हिदायत देने के बाद भी कंपनी की ओर खनन किया जा रहा है, ऐसे में विभाग ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कोसी बैराज के 2 किलोमीटर एरिया में खनन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कोसी नदी में खनन किया जा रहा है। कोसी नदी पर पुल बनाया गया जा रहा है, इसका जिम्मा वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है, यह कंपनी भी नदी से खनन कर रही है। पुल बनाने के लिए आरबीएम को जेसीबी के जरिये नदी से निकाला जा रहा है। वहीं, पुल के पास खनन करने की सूचना पर एक माह पहले डीएफओ रामनगर वन प्रभाग ने खुद मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी को पकड़ा था और कंपनी के अधिकारियों को हिदायत दी थी कि यहां पर खनन न करें, लेकिन फिर भी खनन जारी था।
विज्ञापन

सोमवार रात कोसी रेंज के रेंजर भगवत प्रसाद पंत को सूचना मिली कि नदी में खनन हो रहा है। सूचना के लगभग दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखकर अवैध खनन कर रहे डंपर चालकों ने भागने का प्रयास किया तो वन कर्मियों ने बंदूक दिखाकर रोका, लेकिन चालक कूदकर फरार हो गए। टीम ने मौके से चार डंपर, एक जेसीबी और एक पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते हुए पकड़ी। इन सभी को वन विभाग ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कोसी रेंज के रेंजर ने बताया कि तीन डंपर वशिष्ठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के है, जबकि एक डंपर गुडविल कंपनी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक जेसीबी को पकड़ा है, सभी को सीज किया गया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्रा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी उस स्थान से खनन कर रही है, जहां पर पुल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नदी में पुल कितना टिकाऊ होगा, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed