फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शहर के एक होनहार म्यूजिशियन की मौत

शहर के एक होनहार म्यूजिशियन की मौत

Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक होनहार म्यूजिशियन की मौत
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधक दीपक पॉल के इकलौते बेटे नलिन पॉल की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। वह अपने कमरे में मृत मिले। घर वाले हार्टअटैक से मौत की बात कह रहे हैं। नलिन पॉल संगीतकार थे। उन्होंने शंकर महादेवन के ब्रीथलेस गाने के एलबम की रिकॉर्डिंग की थी और यशराज बैनर के तले भी काम किया था।
विज्ञापन

दोनहरिया में पानी टंकी के पास रहने वाले दीपक पॉल के अनुसार वह बृहस्पतिवार सुबह पत्नी सुधा पॉल के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। उन्होंने इकलौते बेटे नलिन पॉल को जगाने के लिए आवाज लगाई मगर उनके कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दोनों जगाने पहुंचे तो बेटे को बेहोश देख दंग रह गए। नलिन का शरीर ठंडा पड़ गया था। उन्हें तुरंत एसटीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक पॉल ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटे को सर्दी, जुकाम हुआ था लेकिन फिर वह ठीक हो गए थे। दीपक की बेटी बंगलुरु में नौकरी करती है। शुक्रवार को सुबह दस बजे प्रार्थना सभा के बाद भोटिया पड़ाव चर्च में नलिन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन



सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधक के संगीतकार बेटे की मौत
अपने कमरे में मृत मिले, यशराज फिल्म बैनर तले और शंकर महादेवन की एलबम के लिए किया था काम
इकलौते बेटे की जान जाने से परिवार में कोहराम

घर पर ही बनाया था स्टूडियो
नलिन के साथी और गायक सत्येंद्र गंगोला का कहना है कि नलिन एक होनहार म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने उसने घर पर ही अपना स्टूडियो बनाया था। एक महीने पहले पहाड़ी गाना, देली है कावा.... रिकॉर्ड किया था। म्यूजिक इंजीनियरिंग और रिकॉर्डिंग का चार वर्षीय डिप्लोमा भी किया था। प्रसिद्ध म्यूजिशियन दमन सूद ने नलिन को म्यूजिशियन का सर्टिफिकेट दिया था। पहाड़ी गानों को नए अंदाज में पेश करने के लिए स्थानीय कलाकारों को मंच भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed