{"_id":"5ad7a7174f1c1b66098b559e","slug":"111524082455-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी कर भाग रहे युवक को पीटा एक भाग निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी कर भाग रहे युवक को पीटा एक भाग निकला
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बाइक सवार दो युवकों ने ज्योलीकोट में एक महिला से छेड़खानी कर दी। कार सवार वकीलों ने जब दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो वे बाइक से भाग गए। वकीलों ने भी दोनों को पकड़ने के लिए कार भगा दी। रानीबाग में एक पकड़ा गया लेकिन दूसरा हाथ नहीं आया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।
काठगोदाम चौकी प्रभारी दान सिंह मेहता ने बताया कि अधिवक्ताओं ने नशे में धुत बिंदुखत्ता निवासी एक युवक को सौंपा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि उसने अपने साथी की मदद से ज्योलीकोट में एक महिला के साथ छेड़खानी की। पीछा करने पर दोनों बाइक से भागने लगे। महिला की तरफ से कोई तहरीर देने के लिए पुलिस के पास नहीं आया। हालांकि युवक ने छेड़खानी की घटना से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था।