फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भीमताल झील में मिला वृद्ध का शव

भीमताल झील में मिला वृद्ध का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
भीमताल झील में मिला वृद्ध का शव
भीमताल (नैनीताल)। बाजार जाने की बात कहकर शुक्रवार सुबह 9 बजे घर से निकले केशव राम (64) पुत्र स्व.पनीराम निवासी बहेड़ी विनायक चांफी भीमताल का शव झील में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकाला। मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों को तल्लीताल मार्ग पर झील पर एक शव दिखाया दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से निकाला। साथ ही शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस को झील के पास से मृतक का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले है। इस आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध के पुत्र ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि केशव राम सुबह नौ बजे परिजनों से यह कहकर निकला था कि वह बाजार जा रहा है।
विज्ञापन


भीमताल झील में मिला वृद्ध का शव

कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
गांव वालों और परिवार के कुछ लोगों के मुताबिक कुछ दिनों पहले गांव में एक व्यक्ति ने केशव राम से अभद्रता और मारपीट की थी, लेकिन बाद में विवाद सुलझा लिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक हो सकता है मारपीट की घटना से केशव राम तनाव में हो और उसने झील में कूदकर आत्महत्या कर ली हो। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया केशव राम के साथ यदि मारपीट की कोई घटना हुई होती तो पुलिस के पास तहरीर जरूर आती। केशव राम जहां पर रहता था। वह क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत आता है, लेकिन राजस्व पुलिस में भी मारपीट से संबधित कोई तहरीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed