{"_id":"5caf9764bdec22144c193deb","slug":"101555011428-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरानी रेंज में पकड़ा गया संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरानी रेंज में पकड़ा गया संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के गश्ती दल ने बिजरानी रेंज में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने बताया कि बुधवार को विभागीय दल सांवल्दे हिल ब्लॉक सांवल्दे बीट कक्ष संख्या पांच में गश्त कर रहा था। इसी दौरान सांवल्दे स्रोत के प्रतिबंधित क्षेत्र में तहसील आलमगीरपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के ग्राम उखलीना निवासी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक माचिस बरामद हुई। इससे जंगल में आग लगने की आशंका थी। उस पर संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने का भी आरोप है। इसलिए विभाग ने बबलू के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 2(15), 9, 27, 30, 50, 51 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बिजरानी रेंज में पकड़ा गया संदिग्ध
विज्ञापन
बिजरानी रेंज में पकड़ा गया संदिग्ध