फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाना नातिन के साथ करता था दुराचार

नाना नातिन के साथ करता था दुराचार

Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नाना नातिन के साथ करता था दुराचार
हल्द्वानी। सौतेला नाना अपनी दस साल की मासूम नातिन के साथ छह-सात माह से दुराचार कर रहा था। उसने उसे बच्चों की संस्था में छोड़ दिया था। जहां मासूम की तबीयत बिगड़ने पर मामला खुला। चाइल्ड हेल्पलाइन ने सौतेले नाना के खिलाफ मुखानी थाने में केस दर्ज कराया है। चंपावत की रहने वाली 10 साल की मासूम बेटी के माता-पिता के कहीं चले जाने पर मामा हल्द्वानी ले आया। यहां उसको जिस घर में रखा वहां उसका सौतेला नाना भी साथ रहता था। तीन-चार दिन पहले सौतेला नाना मासूम नातिन को बमौरी स्थित एक बच्चों की संस्था में छोड़ गया। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब संस्था वालों ने मासूम से पूछताछ की तो उसने बताया कि नाना दुराचार करता है। इस पर संस्था संचालकों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दी। हेल्पलाइन वालों ने मासूम की काउंसलिंग की। मासूम ने हेल्पलाइन टीम से भी सौतेले नाना के दुष्कर्म की बात कही। टीम ने मासूम से नाना, घर के बारे में पूछा लेकिन वह बता नहीं सकी। इस पर पर टीम ने मुखानी थाने में दुराचारी सौतेले नाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीम अब जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed