फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के यहां चोरी

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के यहां चोरी

Thu, 28 Jun 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के यहां चोरी
chori - फोटो : amarujala
हल्द्वानी। वन अनुसंधान केंद्र से रिटायर्ड मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंपा बहुगुणा के घर के ताले तोड़ कर चोरों ने 10 लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए। शहर के बीचों बीच स्थित तिकोनिया में वन विभाग के सरकारी आवास में घुसे चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन

चंपा बहुगुणा 31 मई को रिटायर हुई हैं। उन्हें तिकोनिया वन परिसर में सरकारी आवास मिला हुआ है। रिटायर होने के बाद वह कुसुमखेड़ा में मकान बना रही हैं। वह और उनका बेटा दीपक कभी रात को निर्माणाधीन मकान में ठहर जाते हैं। मंगलवार की रात को वे वहीं रुक गए थे। बुधवार की सुबह जब बेटा दीपक तिकोनिया स्थित आवास पहुंचा तो दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के अंदर कमरे, स्टोर और अलमारी खंगाल कर जेवरात, कीमती सामान, नगदी उड़ाई थी। चंपा के मुताबिक सोने के तीन मंगलसूत्र, एक हार, एक जोड़ी झुमके, एक मांग टीका, एक अंगूठी, एक जोड़ी कंगन, चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी हुई हैं। इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। दीपक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके ने मौका मुआयना किया मगर कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


वन अनुसंधान केंद्र से रिटायर्ड मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के आवास को बनाया निशाना
बीच शहर सरकारी आवास में चोरों की धमक से दहशत


दो आईएफएस का आवास होने पर भी नहीं है सुरक्षा
हल्द्वानी। तिकोनिया वन परिसर में दो-दो आईएफएस के घर हैं। रेंजर से वन आरक्षी तक के आवास है फिर भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। अनजान चेहरों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। परिसर में तैनात चौकीदार भी नदारद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं चोरियां
हल्द्वानी। तिकोनिया वन परिसर में इससे पूर्व भी चोरी हो चुकी है। चोरों ने हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय के पास और डीएफओ तराई केंद्रीय के घर के भीतर से चंदन के पेड़ काट कर ले गए थे। इस पर डीएफओ हल्द्वानी ने चौकीदारों को इधर-उधर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed