{"_id":"5a6ce6394f1c1b805a8b6615","slug":"101517086265-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक प्रेम नगारी की कार से टक्कर से मौत के मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक प्रेम नगारी की कार से टक्कर से मौत के मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में शिक्षक साथी की मौत होने, दोषी कार चालक की गिरफ्तारी न होने पर राजकीय शिक्षक संघ ने आक्रोश जताया। तभी उन्हें बताया गया कि इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को बुद्ध पार्क में हुई। बैठक के बाद शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल काठगोदाम के थानाध्यक्ष संजय जोशी से मिला। जिलाध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने कार की टक्कर से राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर के शिक्षक प्रेम सिंह नगारी की मौत के आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष जोशी ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि इस मामले में धारा 279, 304 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद भीमताल ब्लॉक के ग्राम चांफी निवासी आरोपी अजय उप्रेती को गिरफ्तार किया है। इस पर शिक्षकों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, मंडलीय मंत्री डॉ. कन्नू जोशी, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ. ममता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हल्द्वानी हेमंत डुंगराकोटी, हेमलता जोशी, मदन गिरी गोस्वामी, दीपक चौहान, राजेश पांडे, रतन बोरा, संजय वर्मा, देवेंद्र रौतेला, संजीव अहलावत, गोपाल रैक्वाल आदि थे।