{"_id":"59dfd35a4f1c1bda538b70dd","slug":"101507840858-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतल टूटी तो कर दिया बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की बोतल टूटी तो कर दिया बखेड़ा
Updated Fri, 13 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। शराब की दुकान पर खरीददारी करते समय शराब की बोतल टूटने पर दो युवकों ने बखेड़ा कर दिया। उन्होंने दुकान के बाहर जमकर हंगामा काटा मामला बढ़ने पर सेल्स मेन ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान युवक बोतल को लहराने लगे और एक युवक के सिर पर चोट लग गई। वहीं, बीच बचाप में दरोगा के हाथ पर भी बोतल लग गई। मामले में दुकान स्वामी ने पुलिस को युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
बृहस्पतिवार रात बाल्टियां बडियार निवासी प्रकाश चंद्र शर्मा और उसका भाई दीपक चंद्र शर्मा नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शराब खरीदने आए थे। इस दौरान शराब की बोतल गिर कर फूूट गई, जिस पर सेल्स मेन से दूसरी बोतल मांगने को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बीचबचाव किया तो एक दरोगा के हाथ मे बोतल से चोट लग गई। जबकि युवक से सिर पर भी चोट लगी है। इधर कोतवाल आरके सन्नी ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर दोनों युवकों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो