फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cracks in Nainital-Bhawali road, boulders fell in Nainital Haldwani road

नैनीताल-भवाली रोड में आई दरार, नैनीताल हल्द्वानी रोड में गिरे बोल्डर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cracks in Nainital-Bhawali road, boulders fell in Nainital Haldwani road
नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-भवाली सड़क पर लगभग 20 मीटर हिस्से में दरार आ गई तो नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर राजभवन की तलहटी की पहाड़ी से भी बोल्डर सड़क में गिरने से खलबली मच गई। इस कारण दोनों सड़कों पर आवाजाही में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से बारिश के चलते देर रात नैनीताल भवाली सड़क पर कैंट क्षेत्र के पास लगभग 20 मीटर सड़क में दरार पड़ गई है। सड़क धंसने की सूचना के बाद लोनिवि कर्मी मौके पर पहुंचे। भवाली सड़क पर लोगों की सुरक्षा के लिए पत्थरों की मेड़ बना दी है। सड़क में भू-स्खलन का खतरा बना हुआ है। हालांकि वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर हनुमानगढ़ी के पास राजभवन की तलहटी से सड़क पर भारी बोल्डर गिर गए। बोल्डरों ने सड़क किनारे लोहे के पीलरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बारिश के चलते नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर बोल्डर गिर गए थे, जो हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर भी गिर रहे पत्थर
नैनीताल। रविवार को भी नैनीताल-कालाढूंगी सड़क पर पत्थर गिरते रहे। कोतवाली प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि नैनीताल-कालाढूंगी सड़क पर पत्थर गिरने से हादसे का डर बना हुआ है। बारिश होने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दरकी बलियानाला की पहाड़ी, दहशत
नैनीताल। नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में पहाड़ी फिर दरकने लगी है। स्थानीय लोगों ने जल्द पहाड़ी के ट्रीटमेंट कार्य शुरू करने की मांग की है। बलियानाला की पहाड़ी पर भूस्खलन से क्षेत्रवासी डरे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन और विभाग से पहाड़ी का स्थायी उपचार करने की मांग की है। बलियानाला हरिनगर संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्तार अहमद का कहना है कि वह कई बार स्थायी उपचार की मांग उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन लोगों के विस्थापन की बात करता है। सिंचाई विभाग के एई डीडी सती ने बताया कि ट्रीटमेंट कार्य के लिए डीपीआर तैयार नहीं हो पाई है। बहुत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed