{"_id":"6940eb1493bb0fdc860a2f16","slug":"cracks-have-also-started-appearing-on-upper-mall-road-nainital-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल पर नई आफत: अपर मॉल रोड पर भी उभरने लगीं दरारें, लोक निर्माण विभाग ने कही ये बात; रोड की निगरानी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल पर नई आफत: अपर मॉल रोड पर भी उभरने लगीं दरारें, लोक निर्माण विभाग ने कही ये बात; रोड की निगरानी जारी
Tue, 16 Dec 2025 10:46 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:46 AM IST
सार
नैनीताल में लोअर मॉल रोड के मरम्मत कार्य के दौरान ही अपर मॉल रोड पर दरारें आ गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने का खतरा है। लोनिवि ने इन दरारों को भरने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नैनीताल में अपर मॉल रोड पर उभरी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल में क्षतिग्रस्त लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट कार्य के दौरान ही अपर मॉल रोड पर दरारें उभरने लगी हैं। दरारें बढ़ी तो नगर का यातायात प्रभावित हो सकता है। लोनिवि का कहना है कि अपर मालरोड की दरारों को भरा जाएगा। वर्ष 2018 में बरसात के दौरान पर्यटन कार्यालय के पास झील का लगभग 25 मीटर हिस्सा दरकते हुए झील में समा गया था। इसका स्थायी उपचार 3 करोड़ 48 लाख की लागत से सात साल बाद 2025 में शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
इधर लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट के दौरान सूचना कार्यालय से यातायात का संचालन अपर मॉल रोड से ही किया जा रहा है। इस बीच अपर मॉल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। लोअर मॉल रोड पर मशीन से ड्रिल कार्य चल रहा है। इसके चलते पर्यटन कार्यालय के सामने अपर मॉल रोड पर दरारें उभरने लगी हैं। अगर इन दरारों को नजरअंदाज किया गया आगामी क्रिसमस व नववर्ष के दौरान वाहनों का भार बढ़ने से खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी दरारें उभरी हुई थीं। इन दिनों काम के चलते हल्की दरारें दिखाई दे रही हैं। लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट के बाद अपर मालरोड की दरारों को भी भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रोड की लगातार की जा रही निगरानी
एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि लोअर मॉल रोड पर होने वाले काम और हलचल पर नजर रखी जा रही है। अपर मॉल रोड पर उभर रही दरारें उनके संज्ञान में हैं जिनकी निगरानी की जा रही है। पूर्व में भी अपर मॉल रोड पर उभरी दरारों का ट्रीटमेंट किया गया था। लोअर मॉल रोड के ट्रीटमेंट के साथ अपर मॉलरोड की दरारों को भी भर दिया जाएगा।