{"_id":"61cf5f2e8f87d054f26a97c5","slug":"covid-in-nainital-nainital-news-hld449506627","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की भीड़ में गुम हुआ कोरोना संक्रमित, शहर भर में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की भीड़ में गुम हुआ कोरोना संक्रमित, शहर भर में हड़कंप
विज्ञापन
नैनीताल के पंत पार्क में पर्यटकों की लगी भीड़।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नव वर्ष मनाने पहुंचा 19 वर्षीय पर्यटक कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 31 दिसंबर को नैनीताल में उमड़ी हजारों की भीड़ के बीच गायब हो गया। संक्रमित युवक के गायब होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार नागपुर महाराष्ट्र निवासी चार लोग बुधवार को नैनीताल पहुंचे थे। सभी ने होटल में कमरे बुक कराए थे। होटल पहुंचने पर होटल प्रबंधन ने पर्यटकों से कोरोना रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। सभी ने अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होटल प्रबंधन को दी। चारों सैलानियों को शुक्रवार की सुबह वापस जाना था। उनको दिल्ली से हवाई जहाज से नागपुर की यात्रा करनी थी।
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है इसलिए शुक्रवार को होटल से चेकआउट करने के बाद चारों कोरोना जांच कराने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। सभी की एंटीजन रैपिड जांच की गई। जांच में 19 वर्षीय युवक कोविड पॉजिटिव निकला। कोरोना संक्रमित होने की भनक लगते ही सभी अस्पताल से गायब हो गए। काफी देर तक अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोग उनकोखोजते रहे लेकिन वे कहीं नहीं मिले। संक्रमित युवक का फोन भी बंद मिला।
विज्ञापन
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस और होटल प्रबंधन को दी। उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि पर्यटकों ने शुक्रवार की सुबह होटल से चेक आउट कर लिया था।