फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Countryside from the city's water crisis

शहर से देहात तक पानी का संकट

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Countryside from the city's water crisis
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर और देहात के कई इलाकों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ट्यूबवेल की मोटरें फुंकने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। जलसंस्थान वैकल्पिक व्यवस्था से पानी की सप्लाई नहीं कर पा रहा है। लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे अधिक पेयजल संकट है। अलकनंदा कालोनी, सरस्वती विहार, मोरारजी नगर में करीब दो महीने से आपूर्ति बाधित हो रही है। रात में करीब एक घंटे के लिए पानी आता है। पानी भरने के लिए लोग रतजगा कर रहे हैं। कई बार रात में भी पानी की सप्लाई नहीं होती है। मनोज जोशी बताते हैं कि लोग जलसंस्थान में कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या हल नहीं हो पायी है। 
विज्ञापन


मयूर विहार में भी कुछ दिनों से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। अंडर ग्राउंड टैंक सूखने के बाद लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। बबलू नेगी कहते हैं कि जलसंस्थान वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर रहा है। तारा भट्ट बताते हैं, मयूर विहार और आसपास की कालोनियों में पानी की समस्या बनी रहती है। फ्रेंड्स कालोनी में मिनी ट्यूबवेल बनने के बाद भी संकट कम नहीं हुआ है। आसपास की कालोनियों में ट्यूबवेल से लाइन तक नहीं जोड़ी गई है। स्थानीय विधायक और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। अब अफसर भी नहीं सुन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालडांठ रोड और जगदंबा नगर क्षेत्र में भी पानी की समस्या बनी है। नल में पानी आने से पहले ही बर्तनों की लाइन लग जाती है। जगदंबा नगर के लोगों ने भी आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि इलाके में दो इंच की लाइन पड़ी है। लगातार भवन बन रहे हैं। आबादी बढ़ने के साथ आपूर्ति लड़खड़ा गई है। कालोनी के लोगों का कहना है कि ट्यूबवेल निर्माण का कोई फायदा नहीं मिला है। पिछले कई दिनों से चौथे और पांचवें दिन पानी आ रहा है। 


डहरिया में लीकेज, सड़क पर बना तालाब 
हल्द्वानी। शहर के अधिकांश इलाकों में जहां पेयजल के लिए हाहाकार मचा है वहीं डहरिया सीएमटी कालोनी में बाला जी जरनल स्टोर के पास लाइन में लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज महीनों से है। पानी से सड़क उखड़कर तालाब में बदल गई है। इससे आने जाने में कालोनी के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लीकेज बंद कराने के लिए कालोनी के लोगों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed