फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Country second forest healing center being built in Nainital

कवायद: नैनीताल में बन रहा देश का दूसरा फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर, 1.25 एकड़ में बन रहे जंगल; ये सुविधाएं होंगी

Sat, 31 Aug 2024 10:35 AM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

नैनीताल छावनी परिषद में देश का दूसरा फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर साकार होने जा रहा है। कैंट बोर्ड ने लगभग इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और दिसंबर से पूर्व इसे प्रभावी करने की योजना है।

विज्ञापन
Country second forest healing center being built in Nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

 

विज्ञापन

यूं तो कुमाऊं के रानीखेत में देश का पहला फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर स्थापित हो चुका है, लेकिन अब कुमाऊं की ही नैनीताल छावनी परिषद में दूसरा फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर साकार होने जा रहा है। कैंट बोर्ड ने लगभग इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और दिसंबर से पूर्व इसे प्रभावी करने की योजना है। ऐसे में आगामी ग्रीष्म सीजन में यहां सैलानियों को नया पर्यटन स्थल मिलेगा। प्रकृति और पर्यावरण को पर्यटन व स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए कैंट ने अभिनव पहल शुरू कर दी है।

छावनी परिषद के सीईओ वरुण कुमार ने बताया कि कैंट नैनीताल-भवाली मार्ग पर पालिका की पूर्व चुंगी से सटे 1.25 एकड़ जंगल क्षेत्र को देश का दूसरा फाॅरेस्ट हीलिंग सेंटर बनाने जा रहा है। इसके लिए जापानी विशेषज्ञ संपर्क में हैं और वह शीघ्र यहां आने वाले है। छावनी के उक्त परिक्षेत्र के पेड़, वनस्पति और अन्य का सदुपयोग कर न्यूनतम खर्च में पीपीपी मोड में इसे संचालित किया जाना है। बताया कि दिसंबर में यह तैयार हो जाएगा और आगामी ग्रीष्म सीजन में पर्यटकों को नया पर्यटन स्थल मिलगेा। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: दस हजार के लालच में गवां दिए साढ़े सोलह लाख रुपये, साइबर ठगों ने ऐसे की ठगी; मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी
पेड़ों के बीच हीलिंग, फाॅरेस्ट बाथ, पंचकर्म, जंगल वाक, कम वजन वाले छतनुमा व ट्री हाउस में ध्यान योगा आदि शुरू करने की योजना है। जापानी विशेषज्ञों की रायशुमारी से और बेहतर सुविधाएं जुटाई जाएंगी। आकर्षक पेड़ों के बीच कुछ ऊंचाई पर बने ट्री-हाउस हीलिंग सेंटर पर भी विचार किया जा रहा है। खुले वातावरण में जाकर प्रकृति से जुड़ाव पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।
 

छावनी परिषद की निजी भूमि पर स्थित वन संपदा और प्रकृति का सदुपयोग करते हुए करीब 60 से 70 लाख रुपये अनुमानित खर्च पर इसे पीपीपी मोड पर साकार करने की योजना है। इसके विभिन्न पक्षों पर सकारात्मक वार्ता हो चुकी है।
- वरुण कुमार, सीईओ, छावनी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed