फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corporation was not worried about its income, tax was to be collected from the month of September

निगम को अपनी आय की चिंता नहीं, सितंबर महीने से वसूलना था टैक्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Corporation was not worried about its income, tax was to be collected from the month of September
हल्द्वानी। नगर निगम आय का हवाला देते हुए सफाई कर्मियों को शासनादेश के बाद भी बढ़ा हुआ वेतन नहीं दे पा रहा है। उधर नौ महीने बाद भी नगर निगम यह तय नहीं कर पाया है कि नए वार्ड से कैसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन चार्ज वसूल करना है जबकि नगर आयुक्त ने सितंबर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने की बात कही थी। अब निगम के अधिकारी अक्तूबर से चार्ज वसूलने की बात कर रहे हैं। इससे निगम को अभी तक करीब 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने से ठीक पहले नगर निगम ने आनन-फानन में नए वार्डों में कूड़ा गाड़ियां चला दी थीं। तब निगम ने यह तय नहीं किया कि नए वार्ड में कूड़ा कलेक्शन ठेके में कराना है, या निगम कूड़ा कलेक्शन चार्ज वसूल करेगा।
विज्ञापन

अगस्त में कूड़ा और पॉलिथीन को लेकर एक जनहित याचिका पर इसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। कोर्ट में नगर निगम की ओर से एक कार्ययोजना रखी गई थी। इसमें कहा था कि एक महीने में नगर निगम नए वार्डों से कूड़ा कलेक्शन शुरू कर देगा। 10 सितंबर बीतने के बाद भी निगम ने अभी तक नए वार्डों से कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं किया है। इन नौ महीने में नगर निगम को 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। अब नगर निगम के अधिकारी अक्तूबर से कूड़ा कलेक्शन करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नए वार्डों में कूड़ा कलेक्शन कैसे करना है इसकी आरएफपी बनाई जा रही है। अक्तूबर से कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूला जाएगा।
- डॉ. मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed