फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corona positive woman dies in STH

कोरोना पाजिटिव अधेड़ महिला की एसटीएच में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona positive woman dies in STH
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अल्मोड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की सोमवार शाम सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। 56 वर्षीय महिला 26 मई को दिल्ली से लौटी थी। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। 10 जून को बुखार, कफ और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लेकर आए थे। जहां से एसटीएच रेफर किया गया था।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी के अनुसार 11 जून को महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसे आईसीयू में रखा गया था। महिला को बताया कि निमोनिया, श्वसन तंत्र फेल होने के साथ ही सेप्टीसीमिया और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। सोमवार सुबह उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शाम लगभग पौने सात बजे महिला ने एसटीएच में दम तोड़ दिया। महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन

कहीं बन न जाए चेन, इमरजेंसी में दिखाया था महिला को
हल्द्वानी। कोरोना पॉजिटिव महिला की एसटीएच में मौत के बाद चेन बनने की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला दस जून को बेस अस्पताल से रेफर होकर एसटीएच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल में अन्य मरीज भी आते हैं। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने कहा कि सभी को पीपीई किट आदि दी गई है। मरीज को बाहर से ही देखकर भेज दिया गया होगा। खांसी, जुकाम और बुखार वाले मरीजों को लेकर कोविड 19 की सभी गाइड लाइन फालो की जाती हैं। जानकारी के अनुसार महिला का सैंपल 11 जून को जांच के लिए भेजा गया था।

11 जून की ही रात राजकीय मेडिकल कालेज की वायरोलाजी लैब तकनीकी दिक्कत आने के कारण बंद हो गई थी और जांच को गए सभी सैंपल लटक गए थे। लैब अगर नहीं बंद हुई होती तो सैंपल की रिपोर्ट पहले आ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed