फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CORONA in PITHORAGARH

पिथौरागढ़ आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती एक मरीज की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
CORONA in PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 53 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार को मृत्यु हो गई। प्रशासन ने पुलिस, मेडिकल और राजस्व टीम की मौजूदगी में शव को मोर्चरी वाहन से अंत्येष्टि के लिए भेजा। जिसके बाद शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती पुरान गांव निवासी व्यक्ति नौ जून से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही गांव लौटा तो उन्हें पुरान के प्राथमिक विद्यालय में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। यहां 14 दिन पूरे होने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के बाद घर भेज दिया गया था। परिजनों का कहना है कि घर आने के दो-तीन दिन में उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। उन्हें बुखार की शिकायत थी। उन्हें नौ जून को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि ट्रूनेट मशीन में जांच मे उनकी सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव थी, लेकिन कन्फर्म करने के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया था। अभी उनकी सैंपल रिपोर्ट नहीं आ पाई है। कन्फर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि रोगी को लंग्स संबंधी बीमारी थी, जिससे उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed