{"_id":"2eac5fb598d5d2d213cad257f6254ce5","slug":"coread-maan-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी अंतिम विदाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिदुंखत्ता
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जन भर से अधिक जनसंघर्षों में अहम भूमिका निभाने वाले जननायक कामरेड मानसिंह पाल को खोने का गम कर किसी की आंखों में देखा गया। मंगलवार को गौला के तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। शव यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
लंबी बीमारी के बाद भाकपा माले के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मानसिंह पाल का नौ मार्च को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। मंगलवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए प्रतिभा बाल विद्या मंदिर परिसर में रखा गया। इस बीच लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। उसके बाद गौला तट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रभात पाल और अजय पाल ने चिता को मुखाग्नि दी। शव यात्रा में कामरेड पाल के ज्येष्ठ भ्राता धर्म बहादुर पाल, महेंद्र पाल, कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र प्रथोली, राजा बहुगुणा, केके बोरा, कैलाश पांडेय, चंद्रशेखर भट्ट, प्रकाश चंद्र फु लेरिया, कामरेड बहादुर सिंह जंगी, अनिल रजवार, भुवन जोशी, पुष्कर दुबड़िया, दुर्गा सिंह मेहता, आनंद सिजवाली, बिशन दत्त जोशी, गोविंद जीना, राजेंद्र शाह, शंकरदत्त जोशी, नारायण नाथ, कमलापति जोशी, स्वरूप सिंह दानू, हरीश भंडारी, चिंतामणि जोशी, आनंद दानू, प्रवीन दानू, केदारीराम, ललित मटियाली, कमल जोशी, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, बलवंत दानू , सरदार गुरदीप सिंह, केदार दानू, गुरदयाल मेहरा, जीवन कबडवाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, भाजपा नेता नवीन दुम्का, पवन चौहान, इंदर सिंह बिष्ट, कमल मुनि, रामसिंह पपोला, राजेंद्र चौहान, मोहन अधिकारी आदि थे। इधर, बिंदुखत्ता क्षेत्र के समस्त व्यापारिक प्रतिठान शोक में बंद रहे। गौला के लालकुआं गेट से जुड़े खनन व्यवसाइयों ने भी अपने कारोबार बंद रखे।
विज्ञापन
पत्नी ने दी थी किडनी
एक वर्ष पूर्व कामरेड मानसिंह पाल की किडनी खराब होने पर उनकी पत्नी विमला रौथाण ने अपनी एक किडनी दी थी। किडनी में इंफेक्शन की वजह से पिछले 2 माह से उनकी तबियत लगातार खराब चल रहा थी। सप्ताह पूर्व उन्हें हल्द्वानी से दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया था।
विधानसभा कूच अब 17 को
कामरेड मान सिंह पाल की मृत्यु के बाद अखिल भारतीय किसान महासभा ने 12 मार्च को विधानसभा कूच का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। अब 17 मार्च को विधानसभा कूच करेंगे। महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा ने वरिष्ठ माले नेता कामरेड पाल के निधन को अपूरणीय क्षति बतातेहुए तीन दिन का शोक करने का निर्णय लिया है।