फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Corbett's Bijrani zone will be closed from tomorrow

कल से बंद होगा कॉर्बेट का बिजरानी जोन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corbett's Bijrani zone will be closed from tomorrow
रामनगर। कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोनए रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी और कॉर्बेट फॉल 30 जून को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएंगे। मानसून सीजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले 15 जून को कॉर्बेट का ढिकाला जोन बंद हो चुका है।
विज्ञापन

मानसून सीजन की वजह से अब कॉर्बेट के गर्जियाए बिजरानीए झिरना और ढेला जोन ही खुले हुए हैं। बिजरानी जोन को भी कल 30 जून को बंद कर दिया जाएगा। गर्जिया जोन के खुले या बंद रहने पर अभी संशय बना हुआ है। पिछले साल गर्जिया जोन को मानसून में आमडंडा से गेट संचालित किया गया था। इस बार यह खुला रहेगा या बंदए इस पर विचार.विमर्श चल रहा है। रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन जैव विविधता के लिए पर्यटकों की पसंद है। जब कॉर्बेट पार्क के किसी भी जोन में एंट्री नहीं मिलती तो पर्यटक विकल्प के रूप में इस जोन का भ्रमण करते हैं। सीतावनी जोन के लिए रामनगर टेढ़ा से परमिट लेना पड़ता है।
विज्ञापन

टेढ़ा सीतावनी मार्ग आरक्षित वन क्षेत्र है जो पूर्णतया वन वे है। प्रत्येक वाहन टेढ़ा से प्रवेश करने के बाद भंडारपानीए सीतावनी होते हुए पवलगढ़ से बाहर निकलते हैं। इसी रूट पर भंडारपानी से कोई वाहन वापस नहीं आता। यहां पर्यटक सफारी पर दो पालियों में जाते हैं। इस गेट पर जिप्सियों के प्रवेश पर कोई बाध्यता नहीं है। यह 30 जून को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाला कालाढूंगी नयागांव स्थित कॉर्बेट फॉल भी पर्यटकों के लिए 30 जून को बंद कर दिया जाएगा। कॉर्बेट के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि 30 जून को बिजरानी जोन बंद हो जाएगा। गर्जिया जोन को बंद करने या खोले रखने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed