{"_id":"57aa25334f1c1b8667ee54b4","slug":"convocation-could-be-on-october-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अक्तूबर को हो सकता है दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अक्तूबर को हो सकता है दीक्षांत समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि प्रशासन की ओर से 13वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्यपाल डॉ. के के पॉल के निर्देश के बाद विवि प्रशासन की ओर से प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विवि के कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे ने बताया कि फिलहाल दीक्षांत समारोह की प्रस्तावित तिथि 20 अक्तूबर तय की गई है। समारोह को लेकर विवि की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अबकी बार भी राज्यपाल ने डीएसबी परिसर नैनीताल में ही दीक्षांत समारोह आयोजित कराने की इच्छा जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि समारोह परिसर के एएन सिंह सभागार में होगा। सभागार में कुछ निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, इस बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सितंबर मध्य तक हर हाल में सभी कार्य पूरा कर लें जिससे दीक्षांत समारोह के सफल संचालन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
प्रो.पांडे ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से विवि कार्य परिषद तथा 19 अगस्त को परीक्षा समिति की बैठक विवि प्रशासनिक भवन में होगी।