फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Control room for help workers, helpline number released

श्रमिकों के लिए बना कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Control room for help workers, helpline number released
हल्द्वानी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के खातों में एक एक हजार रुपये की धनराशि डालने में श्रम विभाग के कर्मियों के पसीने छूट गए हैं। काफी संख्या में श्रमिकों के बैंक खाते का नंबर सही अंकित नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

वहीं उपश्रमायुक्त ने बताया कि 18 अप्रैल तक कुमाऊं में पंजीकृत 1,19,770 श्रमिकों में से 77,970 श्रमिकों के खाते में आर्थिक मदद की धनराशि शनिवार शाम तक डाल दी गई है।
विज्ञापन

कुमाऊं के उपश्रमायुक्त एनसी कुलाश्री ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों, दुकान एवं वाणिज्य/औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को श्रम विभाग कार्यालय हल्द्वानी में कंट्रोल रूम बनाया है। कंट्रोल रूम के दो मोबाइल नंबर-904507876 और 9045387181 जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के श्रमिक इन दोनों नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंजीकृत श्रमिक इतने श्रमिकों के खाते में डाली गई धनराशि
नैनीताल - 32853 - 20870
अल्मोड़ा - 14740 - 9584
बागेश्वर - 5210 - 3496
ऊधमसिंह नगर - 42541 - 30176
चंपावत - 6011 - 4181
पिथौरागढ़ - 18415 - 9663
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed