फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contractor's five lakhs stopped due to delay in canal covering

Nainital News: नहर कवरिंग में विलंब होने पर ठेकेदार के पांच लाख रोके

Sun, 07 May 2023 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Contractor's five lakhs stopped due to delay in canal covering
हल्द्वानी। एसबीआई के पास हो रही नहर कवरिंग में देरी को लेकर सिंचाई विभाग सख्त हो गया है। विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया और काम में हो रह विलंब पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के पांच लाख रुपये रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

शनिवार को नहर कवरिंग का निरीक्षण करने पर मुख्य अभियंता ने काम संतोषजनक स्थिति में नहीं पाया। कहा कि 22 मई को काम की प्रगति समीक्षा की जाएगी। अगर वह सही पाई गई तभी ठेकेेदार को आगे काम करने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ठेकेदारों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम को पत्र लिखकर कहें कि नहर में सीवर पाइप डालने वालों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ईद की छुट्टी होने से श्रमिकों की संख्या कम हो गई थी और पांच दिन तक लगातार बारिश होने की वजह से काम वाली जगह पर पानी भर गया था। बताया कि 20 मई तक नहर पर स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुल 712 मीटर लंबी नहर को कवर किया जाना है। इसमें से 441 मीटर नहर को कवर कर लिया है। एक तरफ की दीवार 511 मीटर और दूसरी तरफ की दीवार 415 मीटर बन चुकी है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई गई है। काम में कोई हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नहर कवरिंग का काम रात और दिन लगातार होगा। बताया कि बीच में पुलिया होने से भी काम में काफी देरी हुई है। पोल हटाने का काम बिजली विभाग का है। अन्य विभागों से भी जल्द काम करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विभाग की छवि खराब हुई हैः मुख्य अभियंता
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने बताया कि नहर कवरिंग को लेकर विभाग की छवि बहुत खराब हुई है। इसलिए अधिकारियों से कहा है कि काम को ठीक से कराएं। कोई जानबूझ कर विभाग की छवि खराब कर रहा है तो उस पर एफआईआर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed