फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Contempt notice to DIG of ITBP Orissa

आईटीबीपी उड़ीसा के डीआईजी को अवमानना नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Contempt notice to DIG of ITBP Orissa
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। हाईकोर्ट ने आईटीबीपी उड़ीसा में तैनात लोहाघाट, चंपावत के हवलदार नवीन भट्ट की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद आईटीबीपी उड़ीसा के डीआईजी को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ के समक्ष बुधवार को मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

मामले के अनुसार आईटीबीपी के हवलदार नवीन भट्ट को डीआईजी उड़ीसा ने पदावनत कर दिया था। जिसके खिलाफ नवीन भट्ट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने आईटीबीपी के डीआईजी के आदेश को रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ आईटीबीपी ने हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष स्पेशल अपील दायर की थी, जिसे खंडपीठ ने खारिज कर दिया था। अवमानना याचिका में कहा गया कि डीआईजी, आईटीबीपी उड़ीसा ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने डीआईजी को अवमानना नोटिस जारी कर पूछा है कि कोर्ट का आदेश न मानने पर क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed