फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Consumers should not have any confusion regarding smart meters: Anil

स्मार्ट मीटर को लेकर कोई भ्रम न पालें उपभोक्ता : अनिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Consumers should not have any confusion regarding smart meters: Anil
रामनगर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) के प्रबंधक निदेशक अनिल कुमार ने कहा है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोग कोई भ्रम न पालें। कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने स्मार्ट मीटर की समीक्षा के साथ ही राजस्व वसूली, ग्रीष्मकाल की तैयारियों समेत कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सोमवार को रामनगर के सांवल्दे स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित बैठक के दौरान यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि हर माह निगम 400 करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश भर से वसूली करता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली सुचारु रूप से उपलब्ध कराने, समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने, क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि लोग भ्रांतियों में न पड़ें। स्मार्ट मीटर बिजली की रीडिंग ज्ञात करने में लगभग शत प्रतिशत सटीक है। वित्तीय वर्ष समाप्ति पर उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एमएल आर्या, आरएस गुंजियाल, आरएस तोलिया, जीएस कार्की, विवेक कांडपाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed