{"_id":"68b8a1a5cc1c5372770afd66","slug":"congresss-generals-will-prepare-soldiers-before-the-struggle-for-power-haldwani-news-c-8-1-hld1044-630041-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सत्ता के लिए संघर्ष से पहले सिपाही तैयार करेंगे कांग्रेस के सिपहसलार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सत्ता के लिए संघर्ष से पहले सिपाही तैयार करेंगे कांग्रेस के सिपहसलार
विज्ञापन
हल्द्वानी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अपने सांगठनिक ढांचे की धार तेज करने में जुटी है। पूरा ढांचा बदलने की तैयारी है। विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की राय इसमें आगे रखी गई है। जमीनी स्तर तक काम करने वाला ही नए सांगठनिक दायित्व का ध्वज वाहक बनेगा। इसके लिए हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पान्से को दायित्व मिला है। अजय सिंह महानगर तो सुखदेव जिला कमेटी के सांगठनिक ढांचे को तैयार करेंगे। 13 सितंबर तक दोनों नेता जिले में घूमकर 1500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से मिलकर अपना सांगठनिक विजन तैयार करेंगे।
पूर्व मंत्री पान्से सात सितंबर को आएंगे। वह कांग्रेस कार्यालय पर बैठक के बाद कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र जाएंगे। आठ सितंबर को वह धारी व रामगढ़, नौ सितंबर को गरमपानी, भवाली व भीमताल, 10 को नैनीताल व कालाढूंगी कोटाबाग, 11 को मालधन चौड़ व रामनगर और 12 को बिंदुखत्ता व लालकुआं में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। 13 सितंबर को कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष पद के दावेदारों की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे।
इसी क्रम में बुधवार शाम कैप्टन अजय सिंह यादव हल्द्वानी पहुंच चुके हैं। नैनीताल रोड स्थित होटल में विधायक सुमित हृदयेश ने उनका स्वागत किया। वह चार सितंबर को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक के बाद काठगोदाम में कांग्रेसियों, बनभूलपुरा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पांच सितंबर को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और नगर निगम की कमेटी से वार्ता करेंगे। सिख समाज के साथ बैठक भी इसी रणनीति का हिस्सा होगी। छह सितंबर को आनंद आश्रम का संवाद कांग्रेस के बारे में एक नई सोच सामने लाएगा।