फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congressmen took to the streets with tricolor in hand

हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets with tricolor in hand
हल्द्वानी में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वा
हल्द्वानी। कांग्रेस ने मंगलवार को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरूआत स्वराज आश्रम से हुई। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस स्वराज आश्रम में पहुंची।
विज्ञापन

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वराज आश्रम से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने यात्रा को रवाना किया। इससे पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यात्रा मटर गली होते हुए ताज चौराहे तक पहुंची। इसके बाद मंगलपड़ाव से मुखानी की ओर जाने के बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी और नैनीताल रोड स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। बाद में यात्रा स्वराज आश्रम में जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी राष्ट्रीय ध्वज लहराते चल रहे थे। साथ ही लोग देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि जिस तरह से आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो नारा दिया था, उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को जोड़ने की जरूरत है। क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा। लिहाजा कांग्रेस भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। यात्रा में महिलाओं को वाहनों पर बैठाया गया था।
इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक संजीव आर्या, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, गुरप्रीत प्रिंस, सौरभ भट्ट, भगवती बिष्ट, इंद्र बिष्ट, किशन आर्या, डॉ. मयंक भट्ट, वरुण प्रताप भाकुनी, संजय रावत, केदार पलड़िया, विमला जोशी, शशि वर्मा संजय किरौला, महेश कांडपाल, जया कर्नाटक, प्रकाश पांडेय, रविशंकर तिवारी, अभिनव छिम्वाल, अलका आर्य, नवीन बिष्ट, विमला सांगुड़ी, सतनाम सिंह आदि थे।
हल्द्वानी से हुई है शुरूआत
हल्द्वानी। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरूआत हल्द्वानी से हुई है। 10 अगस्त को यह यात्रा नैनीताल में और 15 अगस्त को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन रामनगर में होगा।

यात्रा के दौरान लगा जाम
हल्द्वानी। कांग्रेस के पदयात्रा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस बल को वाहनों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। खासतौर से कालाढूंगी चौराहे के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed