फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress will try to fulfill Indira's dreams

कांग्रेस करेगी इंदिरा के सपनों को पूरा करने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Congress will try to fulfill Indira's dreams
हल्द्वानी। कांग्रेस डॉ. इंदिरा हृदयेश के सपनों को साकार करने की कोशिश करेगी। इसके लिए सीएम से बात करने समेत अन्य कदम उठाए जाएंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के लिए भाजपा सरकार प्रयास करती है तो ठीक है। अगर ऐसा नहीं हो सका तो कांग्रेस सरकार के आने पर उनके सपनों को पूरा कराया जाएगा। एक स्टेडियम का नाम हमने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर किया था, एक स्टेडियम का नाम डॉ. इंदिरा हृदयेश के नाम पर हो।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कि डॉ. इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश की सूरत बदलने का प्रयास किया। उनके कुछ सपने थे। इसमें आईएसबीटी शामिल है, उसका वन भूमि हस्तांतरण आदि हो गया था। इस योजना को पूरा कराने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो सका तो 2022 में कांग्रेस की सरकार आएगी तो इस काम को पूरा किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कहते हैं कि वह डॉ. इंदिरा को आयरन लेडी के तौर पर देखते हैं। हम सभी की कोशिश रहेगी कि उनके सपनों को साकार किया जाए। इसके लिए पार्टी स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री बोले-सीएम से करेंगे बात
हल्द्वानी। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि आईएसबीटी का मुद्दा सदन में उठा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed