{"_id":"689105c945ca4cf02307f42e","slug":"congress-will-not-contest-the-block-pramukh-election-behad-kitchha-news-c-242-1-shld1013-128162-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नहीं लड़ेगी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव : बेहड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नहीं लड़ेगी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव : बेहड़
विज्ञापन
किच्छा। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को अपने कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुने हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत व विकास के बल पर विधानसभा क्षेत्र की तीन जिला पंचायत सीटों पर परचम लहराया है। अब हमारा अगला लक्ष्य नगरपालिका और विधानसभा का 2027 का चुनाव है। प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बीडीसी सदस्य जो ब्लॉक प्रमुख चुनने वाले हैं उस ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कांग्रेस नहीं लड़ेगी।
चुनाव को लेकर आरोप भी लगाया कि झा कॉलेज में जब डिब्बे जमा हुए तो स्टोर तक पहुंचने में दो घंटे और खटीमा में चार घंटे लगे, 2700 वोट इस तरह नहीं कैंसिल हुए चूंकि हम जीत रहे थे तो हम चुप रहे। एक डिब्बे में तो मुहर तक मिली है। यह घिनौना प्रयास भाजपा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, राजेश प्रताप सिंह,निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली, ओम प्रकाश दूआ, जीवन जोशी, गुडडू तिवारी, विनोद पंत आदि मौजूद रहे।