{"_id":"57128c034f1c1b70704a6ad9","slug":"congress-save-democracy-march-today-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आज हल्द्वानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा आज हल्द्वानी में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस ने रविवार को हल्द्वानी में आहूत राष्ट्रपति शासन के विरोध और लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शाम पांच बजे एमबी इंटर कालेज से शुरू होकर पदयात्रा रामलीला मैदान में समाप्त होगी। इसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे तथा उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय एवं पूर्व वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश समेत कई नेता शामिल होंगे।
शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री एवं शहर विधायक डा. इंदिरा हृदयेश ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदयात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा पदयात्रा में हल्द्वानी के हर कोने से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकें, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। पदयात्रा में पूर्व दुग्ध मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य सहित कांग्रेस संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
वहीं, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैडा ने बयान में कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत एवं किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आएगी। प्रदेश से भाजपा के साथ बागियों का सफाया होना तय है। कैड़ा ने कहा कि भाजपा व बागियों के खिलाफ गांव व मोहल्ले - मोहल्ले जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता इनकी हकीकत जनता को बताएगी कि इनकी कथनी और करनी में क्या अंतर है।