फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress demonstrated the effigy of central government and burnt effigy of central government

कांग्रेस ने बढती मंहगायी के विरोध में प्रर्दशन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated the effigy of central government and burnt effigy of central government
लालकुआं में केन्द्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। - फोटो : LALKUAN
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का शोषण करने पर तुली है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय छीना जा रहा है। राशन समेत अन्य सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा, पीसीसी सदस्य बलवंत सिंह दानू, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष कमल दानू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा दानू, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बीना जोशी, मोहन अधिकारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला महामंत्री भुवन पांडेय, देवीदत्त पांडेय, गुरदयाल मेहरा, रवींद्र जग्गी, रूप सिंह जीना, बलवंत रौतेला, शेखर जोशी, पुष्कर दानू, मनोज दानू, उमेश जोशी, हेमंत पांडेय, इमरान खान, अमजद खान, दिनेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर ‘आप’ ने जताया रोष
नैनीताल। आम आदमी पार्टी की मंडल इकाई के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैैैस के दामों में की गई बढ़ोतरी पर रोष जताया। उन्होंने सरकार पर गरीब जनता की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आम आदमी कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती मंहगाई से पहले ही लोग परेशान हैं। पर, केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। तय किया कि महंगाई के विरोध में जल्द ही आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप दुम्का, शाकिर अली, डॉ. एस नेगी, उमेश तिवारी, विनय साह, राजेंद्र कुमार, दिनेश, पीसी जोशी, मुकेश कुमार, अभय कुमार, मो.नईम, आदित्य पंत, नंदन कुमार, राम नारायण, प्रदीप बिष्ट, शंकर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed