फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress contenders camped in Doon and Delhi

कांग्रेस के दावेदारों ने दून और दिल्ली में डेरा डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Congress contenders camped in Doon and Delhi
हल्द्वानी। कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे कई दावेदारों ने दिल्ली और देहरादून में डेरा डाल रखा है। तीन दिसंबर और चार दिसंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इस सूची को अंतिम रूप देते हुए कांग्रेस हाईकमेटी के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हल्द्वानी, कालाढूंगी, नैनीताल और लालकुआं सीट से कई दावेदार दिल्ली और देहरादून में वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधने में लगे हैं। बताया गया है कि कांग्रेस जिन सीटों पर अधिक विवाद की स्थिति नहीं है और जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नजदीकी मुकाबले में मामूली अंतर से चुनाव हारे थे, ऐसी सीटों पर करीब-करीब प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इन सीटों के आधार पर कांग्रेस की करीब-करीब पहली सूची तैयार है। कांग्रेस को चुनाव आचार संहिता का इंतजार है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed