{"_id":"576305ed4f1c1b5a7211b9ca","slug":"congress-bjp-told-the-delhi-slave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा को बताया दिल्ली का गुलाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा को बताया दिल्ली का गुलाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,रामनगर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। उत्तराखंड क्रांति दल (पी) के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद से 50 लाख की आबादी देश के अन्य हिस्सों से प्रदेश में आई। जिसमें से डेढ़ लाख बांग्लादेशी हैं, जो कि प्रदेश के मूल निवासियों के हक पर डाका डाल रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यहां पत्रकार वार्ता में पंवार ने कांग्रेस-भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए उक्रांद के दूसरे धड़े पर भी आरोप लगाते हुए इन्हीं दोनों दलों का पिट्ठू बताया।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही प्रदेश को लूटा है। दोनों ही दल दिल्ली के गुलाम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों उपेक्षा के कारण आज तराई भाबर में पलायन इतना अधिक बढ़ गया है। पंवार ने कहा कि उक्रांद पी ही प्रदेश की जनता के हितों की पूर्ति कर सकता है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का दावा करते हुए पंवार ने कहा कि 26 प्रत्याशी वह घोषित कर चुके हैं, शेष जगह के प्रत्याशी दो चरणों में घोषित किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में पीसी जोशी, बलवेंद्र नेगी, एसपी सती, नागेंद्र रतूड़ी, डीपी सेमवाल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन