दो दिनी पुस्तक मेला संपन्न
डीडीसीएम पब्लिक स्कूल ढिकुली में आयोजित दो दिनी पुस्तक मेला संपन्न हो गया। मेले का शुभारंभ पीएनजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अधीर कुमार ने किया।
प्रधानाचार्य अंजू रावत ने बताया पुस्तक मेले में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के साथ ही स्थानीय लोेगों ने बढ़-चढ़कर पुस्तकें खरीदीं। पुस्तक मेला आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों की पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना था।
डा. अधीर कुमार ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। मेले को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अतुल छिम्वाल, उप प्रधानाचार्य आरसी पांडे के साथ ही अध्यापक-अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।