फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaint to DM, CCL of 18 teachers is not being approved

Nainital News: डीएम से शिकायत, 18 शिक्षिकाओं की सीसीएल नहीं हो रहीं स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint to DM, CCL of 18 teachers is not being approved
हल्द्वानी। शिक्षिकाओं को बाल्य देखभाल अवकाश की स्वीकृति नहीं मिल रही है। कोटाबाग और रामनगर ब्लॉक की 18 शिक्षिकाओं ने सीसीएल के लिए काफी पहले आवेदन कर दिया था। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी के रवैये पर नाराजगी जताई है। मामले में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री पंकज बधानी ने जिलाधिकारी को शिकायत कर संबंधित अधिकारी को उचित निर्देश देने और शिक्षिकाओं की सीसीएल स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षिकाओं का कहना है कि कोटाबाग और रामनगर में सीसीएल स्वीकृत नहीं हो रही हैं जबकि अन्य ब्लाकों में स्वीकृत की जा चुकी है। सीसीएल के लिए आवेदन करने वाली सभी शिक्षिकाओं के पाल्यों की बोर्ड परीक्षाएं हैं। इसके बावजूद खंड शिक्षाधिकारी रामनगर हठधर्मिता बनाए हुए हैं। गतिरोध को दूर करने के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी से कई बार अनुरोध कर लिया गया लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से आवेदन करने वाली शिक्षिकाएं परेशान हैं। अब उनके पाल्यों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सीसीएल की मांग करने वाली शिक्षिकाओं में 11 कोटाबाग और सात रामनगर ब्लाक से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed