फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner Deepak Rawat angry over shortage of water for dialysis in haldwani

Haldwani: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत नाराज, CMO से मांगा जवाब; दिक्कत क्यों आ रही? समस्या का हल निकालने को कहा

Mon, 17 Jun 2024 06:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

हल्द्वानी बेस अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में मरीजों के खून की सफाई के लिए पानी का इंतजाम अधूरा होने पर कमिश्नर ने सीएमओ का जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat angry over shortage of water for dialysis in haldwani
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी बेस अस्पताल के डायलिसिस केंद्र में मरीजों के खून की सफाई के लिए पानी का इंतजाम अधूरा होने पर कमिश्नर ने सीएमओ का जवाब तलब किया है। खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने नाराजगी जताई कि डायलिसिस में बार बार पानी की दिक्कत क्यों हो रही है और मरीजों को बार बार क्यों परेशान होना पड़ रहा है। इसके लिए क्या इंतजाम किए जा रहे हैं सीएमओ से स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने अगली बार ऐसी असुविधा होने पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर बेस अस्पताल में डायलिसिस रोगियों के उपचार के लिए सोमवार को भी पेयजल के तीन टैंकर बुलाने पड़े हैं।

सोमवार को जल संस्थान से एक और निजी वाहन से दो टैंकर मंगवाए। दिनभर करीब 55 रोगियों का डायलिसिस उपचार हुआ। एक मरीज के डायलिसिस के लिए आरओ फिल्टर युक्त 20 लीटर पानी की जरुरत होती है और अलग अलग शिफ्ट में मरीजों का डायलिसिस होता है। प्रत्येक शिफ्ट में 20 से 25 मरीजों का इलाज होता है। डायलिसिस के मरीज को हफ्ते में दो दिन इलाज के लिए यहां आना पड़ता है। इधर डायलिसिस केद्र प्रभारी महेंद्र बिष्ट का कहना है कि फिलहाल पानी की समस्या कम नहीं हो रही है और हर रोज चार पांच टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैँ। पिछले 20 दिनों से आधा समय टैंकर मंगवाने और उसके प्रबंधन में लग रहा है और अब तक करीब 60 से अधिक टैंकर मंगवा चुके हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Tanakpur: युवक का नहीं लगा सुराग, रिश्तेदार और साथी SDRF के साथ जुटे रहे; जानिए क्या बोले दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही पानी आता है उसी समय बिजली भी जाती है
बेस अस्पताल में शाम पांच बजे जल संस्थान का पानी आता है। प्रभारी महेंद्र बिष्ट ने बताया कि ठीक उसी समय बिजली भी चली जाती है। बिजली जाने के बाद टयूबवैल भी नहीं चलता है। इस दौरान बिजली एक से डेढ़ घंटे गुल रहती है। ऐसी समस्या पिछले कई दिनों से चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed