फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   No trace of man found in Sarda River even on second day in tanakpur

Tanakpur: युवक का नहीं लगा सुराग, रिश्तेदार और साथी SDRF के साथ जुटे रहे; जानिए क्या बोले दोस्त

Mon, 17 Jun 2024 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 17 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

टनकपुर में गंगा दशहरा पर यूपी के पीलीभीत से साथियों के साथ शारदा नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन
No trace of man found in Sarda River even on second day in tanakpur
टनकपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर में गंगा दशहरा पर यूपी के पीलीभीत से साथियों के साथ शारदा नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ और पुलिस के गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। पीलीभीत से आए परिजन भी पुलिस के साथ सुबह से ही घटनास्थल के आसपास रहे। युवक के साथियों ने बताया कि नहाते समय नदी किनारे अचानक पांव के नीचे से रेत का टीला बहने से वह तेज बहाव की चपेट में आया।

रविवार की शाम करीब 4:25 बजे कांकड़ी घाट के पास साथियों के साथ स्नान करते समय पीलीभीत के मोहल्ला बर्फ वाली गली, नगर कोतवाली निवासी हर्ष राठौर (27) पुत्र राम अवतार राठौर तेज बहाव की चपेट में आ गया था। बूम चौकी इंचार्ज एसआई दिलवर सिंह भंडारी ने बताया कि डूबे युवक के परिजनों के साथ सुबह से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM Dhami: नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, इस वजह से हो गए नाराज; अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पीलीभीत से पहुंचे हर्ष के जीजा सूरज राठौर और साथी वैभव कश्यप, निर्मल सिंह, मुदित भारती, आयुष कुमार, बंटी, रोहित भारती भी उसे तलाशते रहे। घटना के समय साथ में स्नान कर रहे मुदित भारती, रोहित आदि ने बताया कि वह लोग दोपहर करीब दो बजे पीलीभीत से कार से आए थे। करीब चार बजे बूम घाट पहुंचे, जहां भोजन किया और अधिक भीड़ होने पर काकड़ी घाट के समीप नदी में नहाने लगे।नदी के किनारे नहाते समय पांव के नीचे से रेत का टीला बह गया और हर्ष पानी में बहने लगा। उसे बचाने के लिए रोहित, निर्मल, वैभव में पानी में उतरे, लेकिन बचा नहीं पाए। शोर मचाने पर आस पास से लोग आए और पुलिस के तैराक, एसडीआरएफ की टीम आई।

दो भाई बहनों में घर का इकलौता चिराग है हर्ष
हर्ष राठौर दो भाई-बहनों में इकलौता चिराग है। उसके जीजा सूरज राठौर ने बताया कि परिवार में मां सरिता राठौर का छह माह पहले ही निधन हुआ है। पिता राम औतार राठौर जिला कोर्ट में लिपिक हैं। हर्ष एलएलबी करने के बाद कुछ समय से पीलीभीत जिला कोर्ट में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस कर रहा है। परिवार में पिता और उसकी छोटी बहन श्रुति राठौर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed