फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commercial establishments holding domestic gas cylinders

Nainital News: ढाबे, रेस्टोरेंट से 27 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े

Wed, 14 Jun 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 14 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Commercial establishments holding domestic gas cylinders
हल्द्वानी। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर का जमकर उपयोग हो रहा है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूर्ति विभाग के साथ छापा मारकर 27 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े।
विज्ञापन


सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेले और ढाबों में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापा मारा था। तब पता चला कि ढाबे, रेस्टोरेंट और ठेलों में व्यवसायिक की जगह घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह मंगलवार सुबह 11:20 बजे पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ यातायात नगर पहुंची। यहां उन्होंने ढाबे और रेस्टारेंटों में छापा मारा। छापे में यातायात नगर और रामपुर रोड के 20 प्रतिष्ठानों से 27 घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े। पूर्ति विभाग ने सभी को जब्त कर इन्हें रखने के लिए बिष्ट गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, रेनू त्रिपाठी, लिपिक मीनाक्षी बोरा, मनीष उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed