फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Collective prayer held in churches, priests recited the message of Lord Jesus

Nainital News: गिरजाघरों में हुई सामूहिक प्रार्थना, पादरियों ने प्रभु येशु के संदेश सुनाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Collective prayer held in churches, priests recited the message of Lord Jesus
क्रिसमस पर मैथोडिस्ट चर्च हल्द्वानी में क्रिसमस गीत गाते श्रद्धालु। संवाद
हल्द्वानी। क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में मैथोडिस्ट, कैथौलिक समेत सभी गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। पादरियों ने प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को पढ़कर सुनाया। कैरल्स गायन और गीत गाए गए। गिरजाघरों के अंदर और बाहर परिसर में जश्न मनाने वालों की काफी तादात रही। बाद में सभी ने घरों में क्रिसमस पर्व मनाया।
विज्ञापन

संत तेरेसा गिरजाघर काठगोदाम में सुबह 11 बजे से प्रार्थना शुरू हुई। इससे पहले लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे। सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य और फादर ग्रेगरी मस्केरनस ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने समाज को मानवता का संदेश दिया। उन्होंने सभी को मिलकर रहने और प्रेम भाव के साथ जीवन बिताने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर फादर राकेश प्रभु, फादर डेरिक पिंटो, फादर पास्कर लोबो, सिस्टर उषा, शैली, रोशनिमा, स्मिथा, सुनीता रावत, इवेट, प्रमोद मार्टिन, इंद्र सिंह कार्की, नन्हे जॉन, फिलोमिना लाल, विकास पायस, जोसेफ रोड्रीगस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नैनीताल रोड स्थित मैथोडिस्ट गिरजाघर में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। पॉस्टर इन चार्ज राजीव मैसी ने प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाया। पास्टर नरेंद्र सिंह, पास्टर ग्यान मसीह ने भी विचार रखे। इस मौके पर कैरल्स गायन हुआ। प्रार्थना के बाद गिरजाघर परिसर में केक भी बांटा गया। लोगों ने मोमबत्ती भी जलाई। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने प्रार्थना की।

घरों में विशेष पकवान बनाए गए और केक बांटकर खुशी का इजहार किया।
इधर विधायक बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश और मेयर जोगेंद्र रौतेला ने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। इस दौरान सचिन, अमीर खान, वसुंधरा सिंह, संजय निर्मल, मनोज सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed