{"_id":"6c365a75372b04de06ecedcd361086d7","slug":"cm-s-press-conference-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी को सीबीआई से कराएंगे कुंभ घोटाले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी को सीबीआई से कराएंगे कुंभ घोटाले की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्ष 2010 में कुंभ के लिए हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार मामले की सीबीआई जांच भी कराएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोग भले ही किसी पार्टी के क्यों न हों, उनके खिलाफ और रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राफिक एरा विवि में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि कुंभ घोटाले की पत्रावलियां मंगाई गई हैं। उन्हें देखने के बाद यदि जरूरत पड़ी तो सरकार इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपेगी।
विज्ञापन
रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों पर खनन माफिया द्वारा किए गए हमले के बाबत सीएम ने कहा कि अवैध खनन करने वालों और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बेमौसमी बारिश से खेतीबाड़ी को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार किसानों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने सीएम को दिए ज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र की समस्याएं बताईं और उनके निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपे। इस दौरान पूर्व प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, प्रताप बर्गली, राम सिंह कैड़ा, विपिन चंद्रा, जया बिष्ट, पुष्कर मेहरा, डा.हरीश सिंह बिष्ट, खष्टी बिष्ट, देवेंद्र चनौतिया, डीके डालाकोटी, विपिन सनवाल, नीरज कुमार, नितेश बिष्ट, भूपेश कन्नौजिया, वीरू मेहरा आदि थे।