{"_id":"6538a86c952132ce9e03eb35","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-spoke-to-kumaon-commissioner-deepak-rawat-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Pushkar Singh Dhami: ये क्या हो रहा है दीपक... सीएम धामी ने आगे ऐसा क्या कह दिया, वीडियो हो गया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Pushkar Singh Dhami: ये क्या हो रहा है दीपक... सीएम धामी ने आगे ऐसा क्या कह दिया, वीडियो हो गया वायरल
Wed, 25 Oct 2023 11:04 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:04 AM IST
सार
सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूछा कि काशीपुर-मुरादाबाद की सड़क किसके पास है। इसके गड्ढे क्यों नहीं भरे जा रहे हैं। लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। अखबारों में रोज छप रहा है। सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी ने ली बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर-मुरादाबाद सड़क के बारे में सीएम के पूछते ही अधिकारियों ने एक दूसरे का जैसे ही नाम लिया। सीएम नाराज हो गए और उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर से पूछा...ये क्या हो रहा दीपक। कोई एनएच पर जिम्मेदारी डाल रहा है तो काई स्टेट की कार्यदायी संस्था पर ठीकरा फोड़ रहा है।
विज्ञापन
ये नहीं चलेगा...सभी एक साथ बैठे हो तय कर लो कि क्या करना है। अब अखबार में अगर सड़क के बारे में खबर आई तो ये सही नहीं होगा। सीएम के तेवर देख अधिकारी सकते में आए गए। नैनीताल में सोमवार को सीएम की बैठक का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूछा कि काशीपुर-मुरादाबाद की सड़क किसके पास है। इसके गड्ढे क्यों नहीं भरे जा रहे हैं। लोगों को कितनी परेशानी हो रही है। अखबारों में रोज छप रहा है। सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस पर लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों ने ये सड़क एनएच की बता दी।
विज्ञापन
देखें वीडियो-
एनएच के अधिकारियों ने कहा कि ये सड़क उनकी नहीं है। ये एनएचएआई की है। एक अधिकारी ने कहा कि ये सड़क उत्तर प्रदेश लोनिवि की है। एक अधिकारी ने कहा कि काशीपुर-मुरादाबाद की सड़क के लिए एनएचएआई ने नया अलाइमेंट बना दिया है। अब वह सड़क के गड्ढे नहीं भर रहा है।अधिकरियों के तर्क सुनकर सीएम को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने ही कोई कह रहा है एनएच में है, कोई कह रहा एनएचएआई में है। कोई कह रहा है स्टेट में है। ये क्या है दीपक... कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि सर ये यूपी में ही होगा।
सीएम धामी बोले यूपी-उत्तराखंड दोनों एक ही एनएच हैं। बिजनौर से नजीबाबाद, हरिद्वार वाला एरिया हमारी तरफ है। इसका फॉलोअप करिए, नोट करिए। यह सब ठीक हो जाना चाहिए। आप देख लीजिए नहीं तो यह सब ठीक बात नहीं है। आप कहो कि यह एनएच के पास है, वह कहें कि स्टेट के पास है जिसके पास भी है हमारी सब एजेंसी यहां बैठी हुई हैं। यह तय कर लें कि किसको बनाना है।
कमिश्नर साहब ये बहुत सीरियस बात है
सीएम धामी ने कहा कि यह कोई मजाक बात नहीं है। दोबारा यह अखबार में आया तो अच्छा नहीं होता है कि किसी के खिलाफ लिखें, कुछ पढ़ें या कुछ कहें। ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। कमिश्नर साहब आप इसे सुनिश्चित करवाइए। यह बहुत सीरियस बात है।
अधिकारियों से कहा गया है कि काशीपुर-मुरादाबाद सड़क किसके पास है। उत्तर प्रदेश में है सड़क तो पता करो किसकी है। यूपी की सड़क होगी तो वहां के कमिश्नर से बात करके उसे सही करवाएंगे। -दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर