फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami reached the silver jubilee celebrations in Ramnagar

Uttarakhand: रामनगर में सीएम धामी बोले- पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित

Thu, 06 Nov 2025 03:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 06 Nov 2025 03:26 PM IST
सार

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर रामनगर के नगर वन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami reached the silver jubilee celebrations in Ramnagar
रामनगर में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर रामनगर के नगर वन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। 

विज्ञापन


पर्यावरण का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। यह बात रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट पार्क रिजर्व के ढिकाला, झिरना और बिजरानी जोन को सरकार ने आधुनिक मॉडल के रूप में विकसित किया है। इसी क्रम में अब कॉर्बेट के गर्जिया जबकि तराई वन प्रभाग के फाटो जोन को आधुनिक मॉडल बनाया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कोसी रेंज स्थित नगर वन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वन मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में जान गंवाने वालों की मुआवजा राशि को छह लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया है। सरकार ने पीरूल के दाम को तीन रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किलो कर दिया है। कहा कि राज्य स्थापना के समय कॉर्बेट पार्क से दो करोड़ रुपये सालाना की आय होती थी जो अब 30 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। देश में वनों और वन्यजीवों के सरंक्षण व संवर्धन में उत्तराखंड प्रदेश नंबर वन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको टूरिज्म के लिए 62 नई डेस्टिनेशन खोजीं: वनमंत्री
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया ईको टूरिज्म व इकॉनमी के माध्यम से लोगों को आजीविका से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए प्रदेश में 62 नई टूरिज्म डेस्टिनेशन खोजी गई हैं। इन टूरिज्म क्षेत्रों से होने वाली आय का 80 फीसदी राजस्व स्थानीय लोगों को दिया जाएगा। जल्द ही इन टूरिज्म एक्टिविटी शुरू की जाएंगी।


कुमाऊं भर के वन प्रभागों ने लगाए स्टॉल
रजत जयंती के इस कार्यक्रम में वन विभाग के कुमाऊं भर के अधिकारी मौजूद रहे। दसमें उन्होंने अपने क्षेत्र के उत्पाद व विशेष कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही कार्यक्रम रामनगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर चित्रकाला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा, प्रमुख वन सचिव आरके सुधांशु, सीसीएफ तेजस्वनी पाटल, निदेशक सीटीआर डॉ साकेत बडोला, डीएफओ प्रकाश आर्या, डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, राकेश नैनवाल, भूपेंद्र खाती, संजय डोर्बी, जगमोहन बिष्ट, गणेश रावत, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed