{"_id":"69ce4098adbea1be0200da30","slug":"cm-dhami-reached-hanuman-dham-in-ramnagar-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर देवभूमि के देवत्व को बचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर देवभूमि के देवत्व को बचाने का लिया संकल्प
Thu, 02 Apr 2026 03:40 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:40 PM IST
सार
पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवभूमि के देवत्व को बचाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
रामनगर के छोई में स्थित हनुमान धाम मंदिर में सीएम धामी को पुष्प देते कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामनगर के छोई स्थित हनुमान धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश से देवत्व को बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचें। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पहले कोसी रोड स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद मुख्यमंत्री छोई के हनुमान धाम पहुचें। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के 21 दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना ने बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय स्नातन धर्म का स्वर्णिम काल चल रहा है। हमारे सांस्कृतिक मूल्य बने रहने चाहिए। इसके लिए उन्होंने देव भूमि के देवत्व को बचाने का संकल्प लिया। जिसके बाद उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को भोजन वितरित कर वह वापस देहरादून को लौट गए। इस दौरान हनुमान धाम के आचार्य विजय, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, संजय डोर्बी, जगमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन