{"_id":"64971b923ddce957c0010219","slug":"cleaning-system-nainital-holiday-nainital-news-c-8-1-175010-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में सफाई के लिए निकाय कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में सफाई के लिए निकाय कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Sat, 24 Jun 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को नैनीझील की सफाई करते पालिका कर्मी
नैनीताल। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के निर्देश पर निकाय और सफाई कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है।
नगर पालिका के ईओ ने बताया कि निकाय व सफाई कर्मचारियों की आगामी तीन दिन की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। सफाई व्यवस्था को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जाएगा। समूचा नगर व नालियां साफ होेने के बाद ही पालिका राहत की सांस लेगा। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से नगर व नालियों की नियमित सफाई और उसकी माॅनीटरिंग की जाएगी। पालिका ईओ ने बताया कि नगर के विभिन्न 15 वार्डों की सफाई के साथ ही निकाय कार्यालय कर्मियों को भी जिम्मेदारी दी है। 17 दरोगा और सफाई नायक की जिम्मेदारी तय की गई है।