फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cleaner dies after falling from hotel roof

होटल की छत से गिरकर सफाई कर्मी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cleaner dies after falling from hotel roof
कमल सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। खुटानी क्षेत्र के प्रिंस रेजीडेंसी होटल में शुक्रवार की दोपहर छत पर काम करने के दौरान एक सफाई कर्मी का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हरतपा रातीघाट निवासी सफाई कर्मी कमल सिंह (32) पुत्र गोपाल सिंह होटल में 2012 से काम कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर में होटल की छत पर काम करते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। होटल प्रबंधन कमल को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने होटल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें कमल नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल प्रबंधन के मुताबिक कमल छत पर रस्सी लेने गए थे। होटल के जीएम महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि कमल के बच्चे की पढ़ाई का खर्च होटल प्रबंधन उठाएगा और उनकी पत्नी को नौकरी भी दी जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी कराया जा रहा है काम
होटल कर्मियों ने बिना नाम छापने की शर्त पर बताया कि होटल में लॉकडाउन के बावजूद कर्मियों से होटल की मरम्मत कराई जा रही है। कमल को भी काम पर बुलाया गया था जिसके दौरान उनकी मौत हो गई। लॉकडाउन से पहले दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाकर स्थानीय लोगों को छुट्टी दे दी गई थी।

जनप्रतिनिधियों ने की जांच की मांग
होटल कर्मी की मौत पर चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट ने प्रशासन से घटना की जांच कराने की मांग की है। कहा कि लॉकडाउन के बावजूद होटल खोलकर कर्मियों से काम कराकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जिसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed