फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Claims that a temple in Maharashtra is 'Kainchi Dham' have been refuted; the manager has expressed displeasure

नैनीताल: कैंची धाम के प्रबंधक ने महाराष्ट्र के मंदिर को ‘प्रति कैंची धाम’ कहने का दावा नकारा, जताई नाराजगी

Thu, 29 Oct 2026 05:59 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Oct 2026 05:59 PM IST
सार

कैंची धाम के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने महाराष्ट्र के माडा गांव स्थित मंदिर को ‘प्रति कैंची धाम’ कहे जाने और रामजल से रोग दूर होने के दावों को खारिज किया है। उन्होंने भक्तों से ऐसी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Claims that a temple in Maharashtra is 'Kainchi Dham' have been refuted; the manager has expressed displeasure
कैंची धाम मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू। - फोटो : मंदिर समिति

विस्तार

नैनीताल जिले के कैंची धाम मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने महाराष्ट्र के माडा गांव स्थित एक मंदिर को प्रति कैंची धाम कहे जाने के दावे पर नाराजगी जाहिर करते हुए खारिज किया है। साह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के माडा गांव के एक मंदिर को प्रति कैंची धाम कहे जाने और ज्योति जी को मानस कन्या की उपाधि दिए जाने के संबंध उनके नाम से दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न ही उन्होंने ज्योति जी को मानस कन्या की उपाधि दी है और न ही उनके मंदिर को प्रति कैंची धाम दिए जाने को मान्यता दी है।

विज्ञापन


साह ने कहा कि कैंची धाम एक ही है जो उत्तराखंड में स्थित है और दूसरे मंदिर को प्रति कैंची धाम से जोड़ने से वह कैंची धाम की शाखा और उनसे मान्यता प्राप्त मंदिर नहीं बनता है। साथ ही रामजल से दिए जाने वाले चमत्कारी दावों पर कहा कि बाबा जी ने कभी ऐसे चमत्कारी जल का प्रचार नहीं किया। उन्होंने केवल सेवा और हनुमान की प्रार्थना का ही मार्ग दिखाया है। साह ने कहा कि महाराज के नाम से किसी जल से हर रोग, पीड़ा दूर होने के दावों पर विश्वास नहीं करने को कहा है। साथ ही ऐसे दावों को उनका आशीर्वाद या शिक्षा मानकर भ्रमित न हो। उन्होंने कहा अगर किसी पत्र को इन प्रमाणों के रुप में प्रस्तुत किया जा रहा है उनकी प्रमाणिकता की पुष्टि सीधे कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट से करें। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके नाम से यह वीडियो, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया में जानकारी दें रहे हैं तो वह गलत जानकारी को सुधारें और स्पष्टीकरण दें। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है की गलत जानकारी पर विश्वास न करें और सेवा करते हुए हनुमान की प्रार्थना करते हुए बाबा की शिक्षा पर चले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed