फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities.

किच्छा में काली पटटी बांध व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
किच्छा में बडिंया चौराहे पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : KITCHHA
किच्छा। बंडिया में किराना की दुकान पर हुई चोरी का खुलासा न होने से गुस्साए व्यापारियों ने बंडिया में पीड़ित की दुकान के आगे काले फीते लहराकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर से शनिवार को नगर में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ बाजार बंद करने का प्रचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के कई व्यापारी बंडिया के दिनेश किराना स्टोर पर एकत्र हुए। यहां पर सभी व्यापारी हाथों पर काला फीता बांध कर निकले थे। इस दौरान व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली को बताया कि दिनेश किराना स्टोर पर 25 मई को नकदी और मोबाइल चोरी मामले का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने बताया कि नगर के सभी व्यापारियों ने बाजुओं पर काला फीता बांध कर पुलिस की कार्यशैली पर विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार को भी जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपराधों के काबू न होने पर शनिवार को पुलिस के खिलाफ बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां सभासद राजकुमार कोली, अवतार सिंह, दिनेश कश्यप, रमेश जोशी, अकील मलिक, डा. सिददू, राजीव सक्सेना, पवन सक्सेना, विजय गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed